राज सरतलिया, पारा इस कोरोना काल मे भारत सरकार की गाइडलाइन का पालन करवाने हेतु कलेक्टर के आदेश पर रामा ब्लाक की आम्बा पंचायत में सरपंच सज्जनसिंह अमलियार, पटवारी लालसिह गणावा, अर्जुन बबेरिया,सचिव नवेसिंह राठौड़, कोतवाल दुलेसिह, अनिल बबेरिया, रितेश मेडा सुदूर ग्रामीण स्तर पर समझाइश दे रहे हैं। इस अमले द्वारा कोरोना काल मे शादियां व किसी भी प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित नहीं करने की सीख दे रहे हैं। पारा में चौकी प्रभारी श्याम कुमावत लगातार सक्रिय होकर काम कर रहे हैं। मास्क पहनने की समझाईश देने के बाद भी कई लोग बिना मास्क के ही घर से निकल रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस ने फिर से कई लोगो पर चलानी कार्रवाई भी की और हालांकि इस दौरान स्वयं कुमावत ने लोगो को अपने हाथों से मास्क भी पहनाए व मास्क का वितरण भी किया । Post navigation इस ग्राम में सरपंच ने स्वयं किया पूरे गाँव में सेनेटाइजर का छिड़काव अस्पताल में समाजसेवी छाजेड़ ने ऑक्सीजन मशीन भेंट की कोरोना की 500 किट के लिए भी हुई पहल