राज सरतलिया@ पारा अब झाबुआ जिले के पारा में भी कोरोना वायरस पैर पसार रहा है। इसकी पुष्टि अभी आई एक व्यक्ति की रिपोर्ट में हुई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी केएस डुडवे ने बताया कि अभी एक ओर कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई है, जिसमे पारा के सदर बाजार में रहने वाले 53 वर्ष के पुरुष को कोरोना पॉजिटिव आये है। इनकी सदर बाजार में होटल है और यह पहले 3 पॉजिटिव आये मरीज के सम्पर्क में आये थे, जिनकी रिपोर्ट आज आई है। अब आपको जागरूक होकर सक्रियता रखनी है ताकि कोरोना का संक्रमण और नही फेल सके। इसी के साथ सोशल डिस्टेंसिंग को भी अपनाएं ओर मास्क का उपयोग जरूर करे। Post navigation राणापुर का एक ओर व्यापारी निकला कोरोना पॉजिटिव; पारा में करता था दुकान .. अब ग्रामीण क्षेत्रो में कोरोना की दस्तक; पारा के इस गांव की महिला निकली कोरोना पॉजिटिव ..