थांदला। स्थानीय महिला बालविकास परियोजना कार्यालय परिसर में आयोजित एक दिवसीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शिविर में मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहा कि कोरोना काल मे जब पूरा वातावरण गमगीन था। हर कोई बाहर जाना भी पसन्द नही करता था ऐसे समय मे आगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका व आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से कंधे से कंधा मिलाकर हर किसी की सहायता की, बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व शिवराजसिंह चौहान ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना देश की कल्याणकारी योजनाओ में सर्वोपरी रखा है। जिसके अन्तर्गत लाडली लक्ष्मी योजना सुकन्या बचत योजना दसवी व बारहवीं कक्षा उतीर्ण बालिका को प्रोत्साहन राशि साईकल निशुल्क गणवेश मद्यह्न भोजन अनेक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है । नारी शिक्षित होकर दो घरों की आदर्श बनती है मायका व ससुराल में दोनों में उसकी कीर्ति स्थापित होती है। कार्यक्रम से पूर्व सहायक संचालक जिला महिला एवं बालविकास झाबुआ व प्रभारी परियोजना अधिकारी थांदला ने अतिथियों का स्वागत किया । शिविर को नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता लक्ष्मण राठौर व वरिष्ठ पार्षद पीटर बबेरिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पार्षद रोहित वैरागी पार्षद आनंद चौहान व पार्षद पति विकास रावत असगर अली पटवारी नवापाड़ा पटेल समस्त पर्यवेक्षक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका एवम माताएं व किशोरी बालिकाएं उपस्थित थी कार्यकर्म का संचालन सुश्री भूरिया मैडम ने किया व आभार श्री सस्तियाजी ने माना। Post navigation मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को झाबुआ पुलिस ने गिरफ्तार किया राजनैतिक दबाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जिलाबदर की कार्यवाही करने के विरोध में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन