झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट शुक्रवार सुबह कॉलेज के समय में विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुट नजर आए और इस दौरान उन्होंने सुबह से ही मेनगेट बंद कर धरना दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया और जमकर नारेबाजी की। अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी व धरना पिछले एक घंटे से जारी है। विद्यार्थियों को परेशानी को देखते हुए एसडीएम भी कॉलेज पर पहुंच रहे हैं जहां वे विद्यार्थियों की समस्याएं जानकर उनका निराकरण करेंगे। Post navigation पंडित रामेश्वर का अंतिम संस्कार किया स्टूडेंट होकर शिक्षा के मंदिर में तालाबंदी करना शर्मनाक : एसडीएम हर्षल पंचोली