विपुल पंचाल, झाबुआ
केशव इंटरनेशनल स्कूल में इंटर हाउस ड्रामा कॉम्पिटिशन आयोजित किया गया जिसकी थीम देशभक्ति रखी गई। जज डॉ शैलू बाबेल व मुख्य अतिथि लोकेंद्र सिंह चौहान ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आयोजन की शुरुआत की। आयोजन में बच्चों ने शहीदों की याद में कई ड्रामा और नृत्य किये भारत मां के सपूतों पर आयोजित कार्यक्रम में हर व्यक्ति ओर बच्चों की आंखों में आंसू छलक आये और शहीदों को याद किया। जूनियर वर्ग के लिए फैंसी ड्रेस रखा गया।जज द्वारा सभी बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की गई। उन्होंने बताया कि इस आयोजन से वे बहुत भावुक हो गई। इस अवसर पर प्राचार्य अम्बिका टवली व समस्त स्टाफ मौजूद था संचालन पूर्वी शाह ने किया व आभार उपप्राचार्य विनय डामोर ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *