झाबुआ। बीएससी प्रथम सेमेस्टर रसायनशास्त्र के नियमित, भूतपूर्व एवं प्राइवेट विद्यार्थियों की रसायनशास्त्र प्रायोगिक परीक्षा 17 दिसंबर को प्रातः 9 बजे से रसायनशास्त्र प्रयोगशाला में प्रारंभ होगी। रसायनशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. केसी कोठारी ने बताया कि समस्त छात्रों की बेचेस विभाग के नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई। रसायनशास्त्र विषय के समस्त छात्र अपनी बेच, परीक्षा का समय विभाग के नोटिस बोर्ड पर देख सकते है। इसी के साथ बीए प्रथम सेमेस्टर भूगोल विषय के नियमित, भूतपूर्व एवं प्राइवेट एटीकेटी विद्यार्थियों की भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा 18 एवं 19 दिसंबर को प्रातः 8 बजे प्रारंभ होगी। Post navigation 11 साल का कनिष्क बनेगा जैन संत बलात्कार के फरार आरोपी को धरदबोचा