हरीश राठौड़/जेमाल मेड़ा, पेटलावद उज्जैन से बालसिनोर जा रही एक कार को केमिकल से भरा कैप्सूल टैंकर ने टक्कर मारी जिससे कार सवार 5 लोगों को गंभीर चोट लगी जिसमें मौके पर टैंकर पलटी खा गया और घटनास्थल पर टैंकर से केमिकल का रिसाव हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हार्दिक संघवी अपने 4 साथियों के साथ उज्जैन के महांकाल के दर्शन कर बालासिनोर जा रहे थे तभी नाहरपुरा के समीप एक केमिकल टैंकर से टक्कर हो गई। जिसमें कार में सवार हार्दिक, जिग्नेश कमसावा और रवि कमसावा निवासी सुरेंद्र नगर महाराष्ट्र के रहने वाले को गंभीर चोट लगी है। और उनके 2 अन्य साथियों को भी चोट लगी। टक्कर के बाद टैंकर भी पलटी खा गया, जिससे टैंकर में केमिकल का रिसाव प्रारंभ हो गया किंतु मौके पर अभी तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है। थांदला की ओर से आ रहे पेटलावद के व्यापारी दिलीप भंडारी ने मानवता दिखाते हुए घायलों को पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए। डॉ. केडी मंडलोई और डॉ आशीष ठाकुर द्वारा घायलों का उपचार किया गया। Post navigation छह साल पहले ” GPS प्रणाली लगाने के आदेश हुऐ थे ; अनाज ढोने वाले वाहनों मे अफसर नही लगवा पाये ” GPS सिस्टम “ भगवान काशी विश्वनाथभव्य शाही सवारी निकली, कड़ाबीम तोप, अखाड़े रहे आकर्षण का केंद्र