ALIRAJPUR LIVE के लिए पियूष चन्देल की रिपोर्ट….
स्थानीय कृषि उपज मंडी मे कृषि विज्ञान केन्द्रों की राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान आलीराजपुर कृषि विज्ञान केन्द्र का लोकार्पण वेबकास्टिंग के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोबट विधायक माधौसिंह डावर व आलीराजपुर विधायक नागर सिहं चौहान थे। अध्यक्षता कलेक्टर श्री गणेश शंकर मिश्रा ने की। अतिथियों ने बताया कि, इस कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना का उद्देश्य कृषि मे वैज्ञानिक एवं उन्नत तरिकों का उपयोग करके कृषि को लाभ का धन्धा बनाना है।
कार्यक्रम मे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता चौहान,भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता दशरथ सिंह चन्देल, किशोर शाह, हिरालाल शर्मा, नपा उपाध्यक्ष मकु परवाल, मंडी अध्यक्ष आजमसिंह अवास्या, अमन सिंह भिंडे, AIJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुधीर भदौरिया, डॉ. एस.एस. कुशवाहा, डीडीए के.सी. वास्केल भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालक आर.आर. खोडे ने किया और आभार परियोजना संचालक डी.एस. मौर्य ने माना। आलीराजपुर कृषि विज्ञान केन्द्र मे कृषि वैज्ञानिक के तौर पर डॉ. आर. के. यादव और डॉ. नरेन्द्र कुमावत की पदस्थापना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *