अलीराजपुर। भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन की सहमति एवं राष्ट्रीय महासचिव पंडित मनोहर मंडलोई की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार दग्दी ने जिले के वरिष्ठ पत्रकार रफीक कुरैशी को भारतीय पत्रकार संघ मध्य प्रदेश ईकाई के प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर पत्रकार जगत मे हर्ष की लहर है। प्रदेश एवं जिले के पत्रकारों ने कुरैशी को बधाइयाँ दी है। अपनी नियुक्ति पर कुरैशी ने भारतीय पत्रकार संघ के पदाधिकारीयों का आभार मानते हुवे कहा की संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी सोपी है, उसका मे सफलतापूर्वक निर्वहन कर सक्रियता से संगठन को मजबूत दिशा मे कार्य करता रहूंगा। कुरैशी की नियुक्ति पर जिले के वरिष्ठ पत्रकार रघु कोठारी, गोपाल मेलाना, अशोक ओझा, आशुतोष पंचोली, हितेंद्र शर्मा,चन्द्रभान सिंह भदौरिया, आशीष अगाल, राकेश तंवर, वसीम राजा, आशीष वाघेला, सोहेल कुरैशी, राकेश चौहान, जावेद शेख, यतेंद्र सोलंकी, कांतिलाल राठौर, ईमरान खत्री, लाला ओझा, संजय वाणी, फिरोज पठान, जुबेर निज़ामी, ईरशाद मंसूरी, बिलाल खत्री, इरफ़ान खान, संजय माली सहित आँचलिक पत्रकारों एवं ईष्ट-मित्रजनों ने बधाईयाँ देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *