संजय गांधी @ बोरी अलीराजपुर जिले के बोरी कस्बे पेयजल सप्लाई करने वाले सार्वजनिक कूप में कथित तौर पर मांस फेंकने के आरोपी युवक सिद्दीक लुहार को आज जोबट जेल भेज दिया गया .. उस पर कल बोरी थाने में IPC की दो धाराओं में मामला दर्ज किया गया था तथा सिद्दीक लुहार ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह भी कबूल कर लिया था .. लेकिन दोनो धाराएं जमानती होने से पुलिस ने उसके अपराध को लोक शांति को भंग करने का मानते हुए उसके विरुद्ध धारा 151 crpc के तहत इस्तगासा आज एसडीएम जोबट की न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से SDM जोबट की न्यायालय ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया .. जोबट एसडीओपी नवीन नामदेव ने बताया कि पुलिस ने बोरी के घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए आम जनता से जनसंवाद भी किया था तथा लोक शांति हमेशा बनी रहे इसी भावना के अनुरूप यह कारवाई की गयी है । Post navigation SDM व SDOP के आश्वासन का नगरवासियों को ठेंगा ! बच्चों ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को भेजे बधाई संदेश