राज सरतलिया, पारा समीपस्थ ग्राम श्यामपुरा मे आज सुबह एक किशोरी ने अपने घर मे छत के पंखे लटक कर आत्महत्या करली। आत्महत्या के कारणो का पता नही चल सका। यहा से करीब 3 किलोमीटर दूर ग्राम श्यामपुरा में सुमित्रा पिता मुकेश भाभर 15 वर्ष ने सुबह अपने घर के छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पारा पुलिस चैकी प्रभारी ने बताया कि नरसिंगपुरा स्कूल में कक्षा 8वीं में पढऩे वाली लडकी सुमित्रा जब घर मे लगे छत के पंखे फांसी लगाई घर पर कोई नही था। सुमित्रा के लटने के कुछ देर बाद घर के किसी सदस्य ने उसे पंखे से लटका हुआ देखा तो उसको पंखे से उतारा तब सुमित्रा की संास चल रहा थी। घर के लोग तत्काल उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पारा पर लाए जहां पर रास्ते मे सुमित्रा ने दम तोड़ दिया था। स्वास्थ्य केन्द्र मे पदस्थ चिकित्सक ने उसको देख व मृत घोषित कर दिया व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का परीक्षण करवा कर शव परिजनो के सुपूर्द कर दिया। आत्महत्या करने के कारणों का पता नही चल सका। Post navigation हिंदू युवा जनजाति संगठन ने खाद्यान्न घोटाले में प्रधानमंत्री मोदी को पोस्टकार्ड भेज की जांच की मांग कारगिल युद्ध में देशसेवा करने वाले सैनिक राजेन्द्र का ग्रामवासियों ने सेवानिवृत्त होने पर किया गर्मजोशी से स्वागत