पिटोल। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शिवगंगा द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई। सावन माह के तीसरे सोमवार को यह यात्रा देवझरी से तीर्थ स्थल से अपने गांव तक होती थी। परंतु इस वर्ष शिवगंगा द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की पवित्र नदियों के संगम से यह यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में आज पिटोल क्षेत्र के कावड़ियों द्वारा अनास नदी एवं मोद नदी के संगम पर स्थित टिटकी माता तीर्थ स्थल से जल भरकर अपने अपने गांव में जलाभिषेक के लिए निकले। करीब 300 का कावड़ियों का पिटोल नगर में भव्य स्वागत किया गया। आज कोटेश्वर से पिटोल के लिए भी शिवम कावड़ यात्रा द्वारा आयोजित की गई। 15 का कावड़िए कोटेश्वर से पिटोल आए उनका भी भव्य स्वागत किया गया। उनके लिए फलाहारी एवं केले की व्यवस्था की। नगर के सभी समाज धर्म वर्ग के लोगों द्वारा आयोजित की गई सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम हर वर्ष किया जाता है! Post navigation अमरनाथ यात्रियों की सेवा में गए चिकित्सकों का सम्मान किया बालक प्राथमिक विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव की हुई शुरुआत