पारा/झाबुआ Live

कालिका माता धाम बखतपुरा पारा मंदिर समिति के सदस्यों ने पीपल खुट्टा पहुंचकर गुरुदेव को दिया निमंत्रण नानी बाई के मायरे की कथा को लेकर श्री कालिका माता बखतपुरा धाम के गादीपति सतीश अजनार एवं राम मंदिर पुजारी एवं संत कमलेश दास बैरागी के सानिध्य में समिति के सदस्यों के द्वारा इस क्षेत्र के प्रसिद्ध हनुमंत आश्रम पीपल खुट्टा के महंत श्री श्री 1008 दयाराम दास जी महाराज को निमंत्रण दिया गया नानी बाई के मायरे का कार्यक्रम पारानगर में पहली बार किया जा रहा है निसंदेह समूचे नगर में उत्साह का माहौल है उक्त कार्यक्रम 20 21 और 22 मई 2022 को स्थानीय कालिका माता मंदिर धाम बखतपुरा पारा मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है उक्त कथा के कथावाचक पीपल खूंटा आश्रम के आचार्य जय श्री दीदी के मुखारविंद से किया जाएगा साथ ही मंदिर प्रांगण में पंच कुंडीय यज्ञ का आयोजन भी किया गया इसके अलावा खाटू श्याम की प्रसिद्ध भजन गायिका शिवानी सिसोदिया सुष्मिता सिसोदिया एंड पार्टी जावरा श्री खाटू श्याम ग्रुप जावरा के तत्वाधान में सुंदर भजनों की प्रस्तुति प्रतिदिन शाम 6:00 से 7:00 बजे तक दी जाएगी उक्त संपूर्ण कार्यक्रम पीपल खुट्टा हनुमंत आश्रम के महंत श्री श्री 1008 दयाराम दास जी महाराज साहब के सानिध्य में संपन्न होगा एवं यज्ञ आचार्य श्री संजय जी शर्मा के द्वारा पंच कुंडी यज्ञ सम्पन्न करवाया जाएगा उक्त जानकारी आयोजन समिति के कालिका माता धाम के गादीपति संत श्री सतीश अजनार के द्वारा दी गई है उक्त सभी कार्यक्रम को सफल बनाने एव समिति ने बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी बंधुओं को उपस्थित होने की अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *