आलीराजपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देषानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे शनिवार को दुरसंचार क्रांति के जननायक, भारत रत्न पुर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती हर्षोल्लास के साथ सद्धभावना दिवस के रुप मे मनाई गई। 

कार्यक्रम मे कांग्रेसी नेताओ ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर स्व.राजीवजी को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की। वहि नेताओ ने सिनेमा चोराहा स्थित स्व.राजीव गांधी स्मारक पहूंचकर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दोरान जब तक सुरज चांद रहेंगा राजीव गांधी तेरा नाम रहेंगा जेसे नारो से चोराहा गुंजामय हो गया। कार्यक्रम मे नेताओ ओर कार्यकर्ताओ को स्व. राजीव गांधी के सपनो को साकार करने का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, प्रभारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पंच-सरपंच  और बडी संख्या मे कार्यकर्तागण उपस्थित थे। 

देश उनके कार्यकाल में हुए विकास के लिए कृतज्ञ रहेगा

कांग्रेस कार्यालय मे आयोजित पुष्पांजली सभा मे पुर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि पूरा देश उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यो के लिए सदैव कृतज्ञ रहेगा। राजीवजी ऐसे जननायक थे, जिन्होंने नागरिकों के बीच एक आशा का संचार किया और भारत को विश्व के अग्रणी देशों में स्थापित किया। स्व. राजीवजी भारत में सूचना क्रांति के जनकदाता माने जाते हैं। स्व. गाधीजी ने पंचायती राज की स्थापना कर जमीनी स्तर एवं ग्रामीण स्तर के लोगों को सशक्त बनाया है। वह आज भी जनता के दिलों में बसते हैं। उन्होने मतदान की आयु को घटाकर सक्रिय राजनीति में युवाओं को आगे आने का मौका दिया। प्रभारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने कहा कि स्व. राजीवजी ने नौजवानों के मताधिकार, पंचायती राज्य की स्थापना, महिलाओं की सुरक्षा व सरकारी नौकरियों में उचित स्थान दिलाने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए। स्व. गाधीजी ने देश में कई सकारात्मक बदलाव लाकर आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत की थी। जिसको देषवासी कभी भुल नही सकता है।  

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर  कांग्रेसी नेता राजेंद्र टवली, खुर्शीद अली दिवान, सुरेश सारडा, लईक भाई शेख, तरुण मंडलोई, राजेंद्र राठौर गुड्डू, चितल पँवार, अजहर चंदेरी, मंसूर मर्चेंट, सोनू वर्मा, सुरेंद्र चौहान, मेहरसिंह, मुकेश बामनिया, धनराज राठौर सहित बडी संख्या मे कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ता एवं पंच-सरपंच उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *