इरशाद खान, बरझर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने अचानक बरझर क्षैत्र का दोरा कर कांग्रेस कार्यकर्ता के घर पहुंच कर उप चुनाव को लेकर चर्चा की । साथ ही दुकान व मंदिर में हुई चोरी को लेकर मोके पर पहुंचे । ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने बरझर क्षेत्र का दोरा किया । कांग्रेस कार्यकर्ताओ के घर पहुंच कर आने वाले उप चुनाव को लेकर चर्चा की। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता इरसाद ख़ान के यहां चार लाख की चौरी को लेकर घटना स्थल पहुंचकर पटेल ने परिजनो हे चर्चा की साथ ही महेश पटेल कालका माता मंदिर भी पहुंचे जहा अगले माह मंदिर में हुई चोरी को लेकर श्रद्धालुओं से मिले व विस्तृत जानकारी ली और कहा की दोनों घटनाओं को लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह से मिलकर बरझर में डेढ़ माह मे तीन चोरी को जल्द से जल्द बदमाशों को पकड कर सजा दिलाने , साथ ही बरझर पुलिस चौकी को पुलिस थाना जल्द से जल्द बनाने व जब तक थाना ना बने तब तक स्टाप बढ़ाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस का दल एसपी आफिस जाकर पुलिस अधीक्षक से मिलने की बात कही । इस अवसर पर नारायण अरोड़ा, लहीक मोहोम्मद शैख , हरीश भाबर, दिलीप भाई छोटा खुटाजा , लक्ष्मीनारायण राठोड़ , शान्ति लाल प्रजापत , महेश मावी , इरसाद ख़ान , रमीला बेन आदि मोजुद थे । इधर पुलिस ने किया इनाम घोषित ग्राम बरझर माली फलिया, थाना चन्द्रशेखर आजादनगर अन्तर्गत घटना दिनांक 08.09.21 एवं 09.9.21 की दरमियानी रात को अज्ञात बदमाशों द्वारा फरियादी के घर की दिवार तोडकर फरियादी के घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात किमती दो लाख एवं नकदी एक लाख पचास हजार रूपये चुराकर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना चन्द्रशेखर आजादनगर में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 317/21 धारा 457,380 भादवि का दर्ज किया गया। उक्त अपराध के अज्ञात आरोपियों पर 5000/- रूपये की ईनाम उदघोषणा की गई है। Post navigation नानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दो डॉक्टरों की हुई नियुक्ति, अब मरीजों को मिल सकेगा समय पर इलाज सांसद डामोर पहुंचे ग्रामीणों के बीच, भाजपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां