आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट-
जिलेभर में कांग्रेस को मजबूत करने एवं गुटबाजी को खत्म करने के लिये आलाकमान ने जिले के लिये पर्यवेक्षक के रुप में शहनाज हुसैन को नियुक्त किया है। साथ ही सांसद कांतिलाल भूरिया के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरदारसिंह पटेल की सहमति मुझे जोबट विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया। मैं संपूर्ण विधानसभा का दौरा कर ब्लॉक, मंडल प्रभारी की नियुक्ति कर रहा हूं। कांग्रेस की मजबूती के लिए सभी क्षेत्रों में सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी की सूची तैयार कर क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती कर रहे है। इस अवसर पर जोबट क्षेत्र के युवा नेता संजय फिलीमोन स्टीफन ने कहा कि क्षेत्र मेें कांग्रेस की मजबूती के लिए युवाओं को वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन आगे आने की आवश्यकता है। वर्तमान में आम जनता का रुख भी कांग्रेस के पक्ष में है। यह बात आम्बुआ प्रवास के दौरान विधानसभा प्रभारी एवं जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष समेरसिंह अजनार ने कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *