फिरोज खान की रिपोर्ट आज भोपाल कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव सम्पन्न हुआ । जिसमें कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला हुआ । जिसमें आलीराजपुर से विधायक मुकेश पटेल ने भी मतदान किया वहीं युका के जिलाध्यक्ष दिपक भूरिया ने मतदान किया । झाबुआ आलीराजपुर सहित अन्य जिलों से कांग्रेस के सांसद , विधायक , सभी संगठन के अध्यक्ष वरिष्ट पदाधिकारीयो ने भोपाल पहुंच कर मतदान में भाग लिया । विधायक मुकेश पटेल व दिपक भूरिया का पहला मौका है जिन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव मे मतदान किया । देश में 65 मतदान केन्द्र पर मतदान हुआ जिसकी मतगणना 19 अक्टूबर कांग्रेस मुख्यालय पर होंगी । Post navigation बड़ी खबर: टाटा मैजिक और बाइक में हुए हादसे में 1 की मौत…. सेना पटेल बनी नगरपालिका अलीराजपुर की अध्यक्ष