आलीराजपुर। समीपस्थ ग्राम गढात के नवनिर्वाचित सरपंच प्रदीप रावत एवं उपसरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने वाले मगन बामनिया का सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल सहित कांग्रेसी नेताओं द्धारा हार-फूल मालाओं से सम्मान कर मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित सरपंच रावत एवं उपसरपंच बामनिया ने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास कार्य कर ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के विशेष प्रयास किए जाएंगे। साथ ही पंचायत की समस्त प्रकार की समस्याओं को दूर किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस नेता जगदीश पप्पू पटेल, खुर्शीद अली दीवान, दिलीप रावत, अजहर चंदेरी, सुमार बामनिया, ईरफान मंसुरी, सिलदार रावत, जेलाम रावत, आशीष रावत, धनसिंह चौहान, मगन रावत, मेहरसिंह आदी उपस्थित थे। Post navigation समाजकार्य स्नातक एवं समाजकार्य परास्नातक पाठयक्रम का शुभारंभ मुकेश मैडा बने कलमोडा के उपसरपंच, शुभचिंतकों ने दी बधाई