रितेश गुप्ता, थांदला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। सांसद कांतिलाल भूरिया, युवा नेता विक्रांत भूरिया,पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी,नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनीष बघेल, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौड़, थांदला विधानसभा प्रवक्ता विकास रावत, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष गुलाम कादर खान, पार्षद आनंद चौहान, अजगर पटवारी, काऊ जैन, जिलाध्यक्ष कामगार कांग्रेस कादर शेख,कमालुद्दीन शेख आदि ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा सिद्धांत और विचारधारा से आजाद होने की लड़ाई लड़ते रहे है। अटलजी विपक्ष को लोकतंत्र का अंग मानते थे।उन्होंने पिछली सरकारों के किये विकास कार्यों की सराहना भी करते रहे।आज अटल बिहारी बाजपेयीजी का जाना भारतीय राजनीति से कुत्सित और विकृत राजनीति का विरोध/मुकाबला करने वाली एक जीवंत विचारधारा का अंत हो गया। अटल बिहारी बाजपेयी भारतीय जनता पार्टी के वो अंतिम नेता हैं जो स्वच्छ, सुचिता एवं सबको साथ लेकर चलने वाली राजनीति के सशक्त समर्थक के तौर पर सदियों तक याद किये जाएंगे। आज वह हमारे बीच में नहीं है मगर उनके विचार हमेशा हमारे संग रहेंगे। हम उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हैं और ईश्वर से यही कामना करते हैं कि ईश्वर उनकी मृत आत्मा को शांति प्रदान करें। Post navigation भारत के रत्न अटलजी के देवलोकगमन पर 108 राम धुन से दी श्रद्धांजलि अलमारी का लॉकअप करने पहुंचे आरोपियों ने चुराए डेढ लाख के आभूषण का पुलिस ने किया पर्दाफाश