कल्याणपुरा। आज प्रेस क्लब कल्याणपुरा की बैठक आयोजित की गई । जिसमें प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी पर विचार जर गठन किया गया। पत्रकारों के हित मे क्या कदम उठाए जाए इस पर भी चर्चा की गई। इस बैठक मे सबसे पहले गगन पांचाल का नाम अध्यक्ष पद के लिए तय किया गया जिस पर उपस्थित पत्रकार गणों द्वारा सहमति जताई गई।जिसमे गगन पांचाल को सर्वसम्मति से प्रेस क्लब कल्याणपूरा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया साथ ही कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमे उपाध्यक्ष राकेश घोड़ावत,सचिव सौरभ पंड्या,कोषाध्यक्ष अलीअजगर बोहरा,वही प्रेस क्लब के सरंक्षक के रूप में प्रवीण सुराणा, धीरज बुंदेला, को नियुक्त किया एवं प्रेस क्लब सदस्य गण के रूप में भरत शर्मा,उमेश चौहान,भूपेंद्र राठौर,दीपक जैन, ओम प्रकाश राठौर बलराज राठौर को मनोनीत किया। प्रेस क्लब कल्याणपुरा के वरिष्ठ मार्गदर्शक के रूप में धीरज बुंदेला को मनोनीत किया। नवनियुक्त पदाधिकारीयो को बधाई शुभकामनाएं दी गई। Post navigation शिक्षक दिवस के पहले शिक्षकों को प्रशासन का तोहफा, शिक्षा से अधिकारियों और शिक्षकों के वेतन रोकने का आदेश ग्रामीण महिलाओं ने मनाई हरतालिका तीज, रखा व्रत