फिरोज खान@ अलीराजपुर कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी शमीमउद्दीन के निर्देश व सहायक आयुक्त आबकारी जिला अलीराजपुर नागेश्वर सोनकेसरी के मार्गदर्शन में मंगलवार की अल सुबह सुबह 5 बजे से आबकारी अमले द्वारा विभिन्न मार्गों पर घेराबंदी कर अवैध मदिरा परिवहन करने वालों पर कार्यवाही की। उक्त कार्रवाई में आबकारी अमले ने 7 प्रकरण दर्ज करते हुए 10 हजार रूपये मूल्य की मदिरा एवं लगभग ढाई लाख रूपये मूल्य के कुल सात वाहनो को अवैध मादक द्रव्य परिवहन करते हुए जब्त किया। उक्त कार्यवाही में सहायक आयुक्त आबकारी एवं आबकारी उपनिरीक्षक दिनेश सिह चौहान, सुनील कुमार मालवीय, संजय कुमार कवारे, गंभीर सिंह वास्कले एवं आरक्षक कांतु डामोर, कालुसिंह बघेल, हितेन्द्र चावडा, अजय चंन्द्रवाल उपस्थिति रहे। Post navigation पत्रकारों ने की कलेक्टर से सौजन्य भेंट शीघ्र ही खट्टाली आने का दिया निमंत्रण ओवरलोड वाहनों पर यातायात पुलिस-परिवहन विभाग का चला डंडा, चालानी कार्रवाई में ठोंकी 27 हजार की पैनल्टी