झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- पति-पत्नी के विश्वास का पर्व करवा चौथ क्षेत्र में पारंपरिक रूप से मनाया गया। महिलाओं ने दिन भर उपवास रख कर रात्रि में चंद्रमा दिखने के पश्चात भोजन ग्रहण किया। कई महिलाओं ने तो निर्जल रह कर उपवास पूर्ण किया। इस बार पर्व का उत्साह नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखा गया। महिलाओं ने पूजन की तैयारियां शाम से ही प्रारंभ कर दी। आंगन में रंगोली सजा कर नवीन वस्त्र धारण कर करवा का पूजन किया गया। व्रत में महिलाओं ने पति की दीर्घ आयु की कामना की। क्षेत्र में इस बार चतुर्थी पर चंद्रमा के दर्शन रात्रि 9 बजे ही हो गए जिसके चलते महिलाओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा. – ग्राम रूपगढ़ में इस प्रकार सामूहिक रूप से मनाया गया करवा चौथ का व्रत. Post navigation व्यवहारिक ज्ञान व संस्कार के बिना शिक्षा अधूरी : गौरसिंह कटारा आईएएस हर्षल पंचोली ने पेटलावद एसडीएम का संभाला