अर्पित चोपड़ा@खवासा श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की जिला स्तरीय बैठक रविवार को खवासा में आयोजित होगी। विभिन्न मुद्दों को लेकर आयोजित इस बैठक में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर मुख्य रूप से शामिल होंगे। प्रदेशाध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर के पहली बार आगमन को लेकर करणी सेना सहित समाजजन में उत्साह दिखाई दे रहा है। करणी सेना बैठक और प्रदेशाध्यक्ष शेरपुर के भव्य स्वागत के लिए विशेष तैयारी कर रही है। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के तहसील अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राठौर (विनोद बापू) ने बताया कि उक्त बैठक पाटीदार धर्मशाला पर दोपहर 1 बजे शुरू होगी जिसमे विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश सरंक्षक शेरसिंह सिसोदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवपालसिंह बिसाखेड़ी, प्रदेश संगठन मंत्री शेलेन्द्र सिंह झाला, प्रदेश संयोजक यादवेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश प्रवक्ता शेलेन्द्र सिंह पटलावद, प्रदेश महासचिव लोकेंद्रसिंह मुँदेडी, प्रदेश सचिव अभिषेक सिंह राणावत, संभाग प्रभारी नेपालसिंह चलदु सहित कई जिलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। करणी सेना के जिला प्रभारी प्रतापसिंह सिसोदिया, जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह झकनावदा, जिला उपाध्यक्ष जीवनसिंह पंवार ने जिले के सभी करणी सैनिक और समाजजन से अधिक से अधिक से संख्या में बैठक में शामिल होने और प्रदेशाध्यक्ष का भव्य स्वागत करने का आव्हान किया है। Post navigation झाबुआ जिले में 29 पॉजिटिव केस मिले ; जिले के इन शहरों गांवों हुए कोरोना संक्रमित पुलिस का नवाचार ; पैदल भ्रमण कर जनता से रूबरू हो रही पुलिस