अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट-
विकासखंड जोबट के ग्राम बड़ी खट्टाली की शासकीय कन्या हाई स्कूल में प्रदेश में 2017-18 में प्रारंभ हुए प्रतिभा पर्व मनाया गया। जिसका शुभारंभ जिले से नियुक्त निरीक्षणकर्ता अधिकारी श्रीमती कविता वाणी द्वारा किया गया। प्रतिभा पर्व के अंतर्गत शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ शैक्षणिक एवं बुनियादी आवश्यकताओं की समीक्षा की गई। निरीक्षणकर्ता श्रीमती वाणी द्वारा पुस्तकालय, प्रयोगशाला एवं मासिक त्रैमासिक परीक्षा परिणाम तथा विद्यालय के समस्त दस्तावेजों का निरीक्षण कर कार्य की प्रशंसा की गई। श्रीमती वाणी द्वारा छात्राओं से विषयवार प्रश्न पूछ कर शैक्षणिक गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। निरीक्षण में शासकीय कन्या हाई स्कूल खट्टाली के स्टाफ से बैठक कर उन्हें भी शैक्षणिक गुणवत्ता हेतु टिप्स दी गई। प्राचार्य दिलीप कनेश ने निरीक्षणकर्ता को बताया कि शाला में नियमित उपस्थिति, स्वच्छता एवं छात्राओं की प्रत्येक गतिविधि में अधिक से अधिक सहभागिता होती है। श्री कनेश द्वारा बताया गया कि इस वर्ष स्वच्छता पुरस्कार जिले द्वारा संस्था को प्रदान किया गया। ज्ञात होवे कि पिछले वर्ष संस्था परीक्षा परिणाम मय पूरक के लगभग 85 फीसदी रहा है। श्रेष्ठ परिणाम देने पर संस्था को जिला स्तर द्वारा सहायक आयुक्त सतीश सिंह द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। संस्था की विद्यालयीन व्यवस्था पर निरीक्षणकर्ता द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संस्था के शिक्षक प्रवीण साल्वी, रमेश गाडरिया, सुशीला पटेल, बाबूराम प्रजापति, विनोद परवाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *