शान ठाकुर पेटलावद शुक्रवार को पेटलावद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा पांचवी एवं कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समस्त संकुल प्रभारी केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष, जन शिक्षक और बीआरसी कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस दौरान बीआरसी श्रीमती रेखा गिरी द्वारा सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एवं परीक्षा के दौरान गोपनीयता का विशेष ध्यान रखने को लेकर कहा गया। क्षेत्र की शालाओ का किया निरीक्षण बेठक पश्चात बीआरसी श्रीमती रेखा गिरी द्वारा पेटलावद क्षेत्र की प्राथमिक शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बीआरसी श्रीमती रेखा गिरी द्वारा स्कूल की व्यवस्थाओं को देखा गया। साथ ही मध्यान्ह भोजन योजना अंतर्गत बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच कर मेनू अनुसार भोजन बनाने को लेकर निर्देश दिए एवं स्कूल में बच्चों से भी चर्चा की गई। बीआरसी श्रीमती गिरी द्वारा बामनिया, करडावद, दुलाखेड़ी, कुंडाल आदि प्राथमिक शालाओं का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि बीआरसी द्वारा लगातार क्षेत्र की प्राथमिक शालाओं का निरीक्षण किया जा रहा है एवं बच्चों की पढ़ाई को और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं को और बेहतर करने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। Post navigation बीआरसी ने किया टांकापाड़ा स्कूल का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश सरपंच-सचिव ने ग्रामीणों के साथ की धोखाधड़ी….