आलीराजपुर। 29.09.22 को पुलिस कंट्रोल रूम अलीराजपुर में आगामी त्यौहार नवरात्रि, दशहरा, ईद ए मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में समाज के गणमान्य नागरिक/ पत्रकार गण एवं नव दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे। बैठक मे नव दुर्गा उत्सव समिति के आयोजक करता को अपने अपने पांडाल पर सुरक्षा हेतु रात्रि मे सोने के लिऐ सदस्यों को पाबंद करे एवं सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद की पोस्ट करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाने की जानकारी दी तथा सहर काजी साहाब श्री हनीफ मियां से उर्स एवं ईद ए मिलादुन्नबी त्यौहार को लेकर चर्चा करते काजी साहाब द्वारा उर्स दिनांक 01.10.22 को रहेगा जिसमें शाम 05.00 बजे जामा मस्जिद काजी साहाब के घर से संदल जुलूस निकाला जाएगा जो सोरवा नाका होते हुए कब्रिस्तान पहुचेंगा जिसमें संख्या 150-200 रहेगी एवं ईद ए मिलादुन्नबी के उपलक्ष में जामा मस्जिद चौक पर दिनांक 04.10.22 से 08.10.22 तक प्रत्येक रात्रि 09.00 बजे से 1.00 बजे तक तकरीर रहेगी बाद दिनांक 09.10.22 को ईद ए मिलादुन्नबी का जुलूस जामा मस्जिद से प्रातः 08.00 बजे निकाला जाएगा जो बस स्टैंड, नीम चौक, बहारपुरा तक जाएगा बाद वहां से वापस नीम चौक, दावलसा मोहल्ला, मुर्गी बाजार, पुरानी नगर पालिका, बस स्टैंड, आसाड़पुरा होते हुए वापस जामा मस्जिद पर सम्पन्न होना एवं उक्त जुलूस में 5000 के लगभग संख्या उपस्थित होना बताया। नगर के सभी गणमान्य नागरिकों ने भी अपने अपने सुझाव व्यक्त कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए का भरोसा दिलाया। Post navigation कुरैशी पवित्र उमराह यात्रा के लिए रवाना हुए विधानसभा चुनाव को लेकर हुई बॉर्डर बैठक, झाबुआ, आलीराजपुर और दाहोद के कलेक्टर एसपी हुए शामिल