अलीराजपुर लाइव डेस्क- पुलिस की लापरवाही से नगर इन दिनों अपराध तथा अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है, इसी के चलते बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे दिन दहाड़े घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं। जानकारी मिली है की स्थानीय गणेश मंदिर पर दो बदमाश आए और अपने परिजन को बीमार बताकर दान देने की मांग की, वहां उपस्थित पुजारी की माता ने दान मंदिर में चढ़ाने का बोला, इस पर ठगी की नीयत से आए दोनों बदमाशों ने कहा कि हमें यह दान किसी सोने की वस्तु को छुकर दिया जाए। मगर हमारे पास सोने की कोई वस्तु नहीं है आप अपने गले का हार इस दान दी जाने वाली वस्तुओं को छूकर दो। इस पर पुजारी परिवार उन बदमाशों के इरादे को नहीं समझ पाया और अपने गले में पहना लगभग दो तोले का हार, को दान दी जाने वाली वस्तुओं को छूने हेतु बाहर निकाला जिसे मौका पाते ही वे बदमाश सोने के हार को झपटकर रफुचक्कर हो गए। Post navigation रितेंद्र व प्रियंका ने 10वीं सीबीएसई परीक्षा किया सोंडवा स्कूल का नाम रोशन सांई महोत्सव में उमड़ी भक्तो की भीड़ ।