पियुष चन्देल, अलीराजपुर === संम्भाग क्रिकेट ऐसोशिएशन इन्दौर द्वारा अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 15 एवं ओपन टी – 20 का आयोजन खण्डवा एवं खरगोन मे किया जा रहा है। जिसमें अलीराजपुर जिले की भी 2 टीम भाग लेगी। टीम चयन हेतु 2 दिसम्बर को मैच के माध्यम से दोनों ही टिमों का चयन फतेह क्लब मैदान अलीराजपुर पर 2 बजे पश्चात किया जावेगा। जिले के समस्थ खिलाड़ी गण जो लेदर बाल से खेलते है, वे पंजीयन करवा कर चयन में उपस्थित हो सकते हैं। खिलाडी का पंजीयन होना जरुरी है, अन्यथा उन खिलाडीयों के चयन पर विचार नही किया जावेगा। चयन समिति में सुरेश माहेश्वरी, गोविद जोशी, रार्बट डेनियल व सुरेश शर्मा रहेगें। उक्त जानकारी व्यवस्थापक गोविद जोशी ने देते हुए बताया कि ओपन टीम खरगोन के लिये 3 दिसंबर को शाम 4 बजे व अंडर 15 टीम 6 दिसंबर को फतेह क्लब मैदान से रवाना होकर 4 दिसंबर व 7 दिसंबर को अपना पहला मैच खेलेगीं। Post navigation बीच सड़क पर गड्ढा वाहन चालक परेशान, कहीं मिट्टी भरकर ढकने का प्रयास बे-मौसम महुआ पेड़ पर आने लगे फूल