अलीराजपुर लाइव डेस्क- 23 मार्च को अभिकर्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर आल इण्डिया लियाफी संगठनो के अव्हान पर आज इन्दौर मण्डल की 32 शाखाओं एवं सेटेलाईट शाखाओं मे आज शहीद दिवस को विश्राम दिवस के रूप में मनाया गया। इसी क्रम मे आलीराजपुर की सेटेलाइट शाखा मे लियाफी अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार वाणी एवं शाखा लियाफी के परामर्श दाता जानकीवल्लभ कोठारी , जोबट से रविन्द्र, कपील राठौड़ और शाखा के अधिकांश अभिकर्ताओं ने खुलकर भाग लिया । कर्मचारी यूनियन , विकास अधिकारी संघठन ने भी आज के इस विश्राम दिवस को सफल बनाया , शाखा में किसी भी तरह का कार्य नहीं हुआ , सभी ने मिलकर एकता का परिचय दिया। Post navigation कराते प्रतियोगिता में कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं ने 10 गोल्ड व 10 सिल्वर मैडल जीत कर किया विद्यालय का नाम रोशन नगर में एक्टिव केसों की संख्या 5, वैक्सीनेशन पहुंचा 4000 के करीब