जितेंद्र वर्मा, जोबट अलीराजपुर जिले के विकासखंड उदयगढ़ की बड़ी ग्राम पंचायत बोरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर बिजली विभाग के द्वारा लगाई गई डीपी हादसे को न्योता दे रही है। जबकि इसके समीप ही एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। बताया जाता है कि धार झाबुआ अलीराजपुर के सीमा क्षेत्र से लगा होने के कारण यहां पर प्रतिदिन सैकड़ो की तादाद में मरीज अपना इलाज करने के लिए बोरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आते हैं जहां दिनभर चहल कदमी बनी रहती है। ऐसे में जरा सी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है। जबकि यहां से रोजाना बड़े अधिकारी भी गुजरते हैं। सब कुछ देखते हुए भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/11/WhatsApp-Video-2024-11-27-at-8.12.51-PM.mp4 वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभान गांधी का कहना है विद्युत विभाग के द्वारा अस्पताल के मेन गेट पर लगाए गए डीपी के कारण हादसे का अंदेशा है। इसकी जिम्मेदार बिजली विभाग ही है। कई बार शिकायत के बाद भी डीपी अस्पताल के मेन गेट से नहीं हटाई गई वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभान गांधी का कहना है कि कई बार डीपी के हटाने की शिकायत कर चुके हैं लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस विषय को लेकर डॉ अमित दलाल से चर्चा करने पर बताया गया कि मेरे द्वारा कई बार आधिकारिक को अवगत कराया गया लेकिन इस औरअधिकारियों का कोई का ध्यान नहीं गया ऐसे में विद्युत मंडल के कनिष्ठ यंत्री उदयगढ़ राहुल चौहान का कहना है कि विभाग द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी अब देखना यह कि संबंधित प्रशासनिक अधिकारी कब तक इस विद्युत डीपी को हटा पाती है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/11/WhatsApp-Video-2024-11-27-at-8.12.51-PM-1.mp4 Post navigation ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर सरपंच प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन जोबट के कस्बा जोबट में दो बालिका की फिनायल पीने से हुई मौत