अलीराजपुर लाइव डेस्क- अलीराजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन के. ने स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने के आदेश के बाद चंद्रशेखर आजाद नगर में भी मुहिम का असर देखने को मिला और तीन स्थाई वारंटी को पुलिस टीम ने बनाकर घेराबंदी कर धरदबोचा। आजाद नगर थाना क्षेत्र मे 2010 से फरार चल रहे नरेश पिता भूरा गांव गुलबार थाना गरबाड़ा गुजरात, युवराज पिता राणा गुलबार थाना गरबाड़ा गुजरात को 2010 फौजदारी मुकदमा 1038/10 धारा 379, 120 बी आइपीसी के तहत उक्त आरोपी फरार चल रहे थे। वही आजाद नगर थाने क्षेत्र के गिरधा निवासी निरू पिता कालिया स्थाई वारटी धारा 457, 380 आइपीसी के तहत मुकदमे दर्ज था। एसडीओपी जोबट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जेएस चौहान के नेतृत्व मे टीम गठित कर इस तीनों स्थाई वारंटियों की घेराबंदी कर धरदबोचा। इस मुहिम मे आरक्षक दिलीप व मुकेश का सराहनीय योगदान रहा। Post navigation ब्लू वेल गेम पहुंचा आदिवासी अंचल मे ; युवती ने जान देने की कोशिश की सांसद भूरिया को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया