झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- आज भारतीय नववर्ष गुढी पड़वा के अवसर पर महाशय धर्मपाल MDH दयानन्द आर्य विद्या निकेतन के छात्र छात्राओ ने सुबह हवन कर सम्पूर्ण बामनिया बधाई देने हेतु ग्राम में रैली निकाली ।तत्पश्चात चौराहे पर सभी लोगो को तिलक लगाकर भारतीय नववर्ष की बधाई दी ।साथ ही सभी को बूंदी वितरित की ।इस अवसर पर “भारतीय संस्कृति अमर रहे, भारत माता की जय, वैदिक धर्म की जय, नववर्ष का अभिनन्दन हो ” जैसे नारो से वातावरण गुंजायमान रहा ।संस्था के इस कार्य की सम्पूर्ण ग्राम के लोगो द्वारा प्रशंसा की गयी ।कार्यक्रम के समापन में प्राचार्य श्री प्रवीण अत्रे ने सभी ग्रामवासियो एवम् अभिभावको को गुढी पड़वा की बधाईया दी ।इस आयोजन में आचार्य दिलीप शास्त्री, विवेक आर्य, राजीव कुमार, रजनीश शर्मा, किरण माहतो और अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे ।बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु ग्राम जनों द्वारा बच्चों को कुल्फी और बिस्किट का वितरण किया गया । Post navigation पार्षद विमला देवी राठौर का निधन दी श्रद्धांजलि स्टेरिंग फेल होने के बाद ट्रक मे घुसी तुफान जीप ; हादसे के बाद मची अफरा तफरी