अशोक बलसोरा सीबी लाइव संपादक झाबुआ इन दिनों युवाओं में तनाव के चलते आत्महत्या का सिलसिला निरंतर बढ़ता जा रहा है। झाबुआ कोतवाली के अंतर्गत पारा पुलिस चौकी के समीप बलोला बड़ी में आज फिर एक युवक ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस चौकी पारा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मदन पिता भुवनसिंह वास्केल उम्र 30 वर्ष बड़ी बलोला निवासी ने समीप में बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चौकी प्रभारी हीरालाल मालेवाड़ ने बताया कि सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुँच कर मर्ग कायम कर पीएम करवा दिया है। यह घटना सुबह की बताई जा रही है। 7:30 बजे के आसपास हमारे पास सूचना मिली और हमने वहां पहुंचकर देखा तो बबूल के पेड़ के नीचे फांसी का फंदा लगाकर युवक ने मौत को अपने गले लगा लिया था प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है । 1 सप्ताह में इसी गांव में आत्महत्या का यह दूसरा मामला सामने आया है। Post navigation बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट उतार दिया स्कूल में शिक्षक और विद्यार्थियों ने किया योग