जितेंद्र राठौड़, झकनावदा आज स्वर्ण समाज द्वारा एक्ट्रोसिटी एक्ट और आरक्षण के विरोध मे झकनावदा पूर्णत: बंद रहा। सुबह से ही लोग चाय नाश्ते और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं क लिए दुकाने बंद होने के चलते परेशान नजर आए। सब्जी आदि की दुकाने भी बंद रही करीब चार बजे हाथों में ‘हम है माई के लाला’ तख्तियां लेकर पूरे नगर में रैली निकालकर बस स्टैंड पर तहसीलदार धनजी गरवाल को ज्ञापन सौंपा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया जिसमें पुलिस प्रशासन देखता रहा। Post navigation प्रधानमंत्री मोदी की तरह मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की होगी सुरक्षा, पेटलावद की सभा में दो हजार पुलिस अधिकारी-कर्मचारी करेंगे सुरक्षा पूर्व विधायक स्व. रतनसिंह भाबर की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा रख किया शिक्षकों का सम्मान