रितेश गुप्ता, थांदला

“सेवा ही समर्पण अभियान” 17 सितंबर 2021 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से लेकर के 7 अक्टूबर तक पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में भाजपा मंडल थांदला ने प्रदेश, जिला,मण्डल के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय पिपली चौराहा पर स्थापित एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता भारतीय जनसंघ संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया । नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने बताया कि भाजपा शासनकाल में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उदय करने हेतु किस तरह प्रयास किए जा रहे हैं, उनके लिए भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई विभिन्न योजनाओं को संचालित किया जा रहा है । भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने भी जनसंघ संस्थापक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 20 वर्ष मोदी जी ने इस देश के लिए दिए हैं और उनकी हर योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रहा है जहां तक पिछली सरकारे कभी पहुंच नहीं पाई। भाजपा सरकार अंतिम पंक्ति तक खड़े प्रत्येक व्यक्ति का उत्थान करने हेतु दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह जी भाभर द्वारा पिछले 50 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को लेकर के पार्टी का मूल मंत्र बनाया और उसको किस प्रकार से गरीब निचलेतबके के में जीवन जी रहे लोग और शोषण शोषित समाज को किस प्रकार से मुख्यधारा में लाया जाए इसे हेतू प्रयासरत है। कार्यक्रम में नगर में प्रथम बार आए अजा मोर्चा के विधि संयोजक रामपाल चौहान का पुष्पमाला से स्वागत हुआ।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुनीता पवार ने भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय ने किया ओर बताया की मंडल में ग्राम केन्द्र और नगर केंद्र पर मनाया गया और आभार मण्डल महामंत्री सुनील पणदा ने माना । उक्त कार्यक्रम में व्यापारी प्रकोष्ठ के सकल व्यापारी संघ के अध्यक्ष कोविड प्रभारी एंव जिला कार्यकारणी सदस्य अनिल भंसाली,आरती सिसोदिया,सुजीत भाभर,नटवर पंवार, मण्डल उपाध्यक्ष राकेश सोनि,सुरेश राठौर,,भाजयुमो प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रशांत उपाध्याय,जिला महामंत्री संजय भाभर,उपाध्यक्ष प्रणव परमार ,विपुल आचार्य,पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रोहित बैरागी,मुकेश चौहान,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जानकीलाल राठौर,तेजमल राठौर,आनन्द राठौर,शांतिलाल कलाल,अमित शाहजी,अक्षय पाटीदार पार्षद पीटर बबेरिया,गजेंद्र चौहान,लीला मिक्कू भाभर सहित विक्रम सिंगोड़ ,दीपक राठौर,बंटी अमलियार,योगेश राठौर ,जसवंत बामनिया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनकारी मिडिया प्रभारी मनीष वाघेला ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *