आलीराजपुर। 10 सितंबर 22 को सोण्डवा क्षेत्रांतर्गत चौकी उमराली के ग्राम वेगलगांव की अनखड नदी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है वी. भिलाला ग्राम उमराली के रूप में हुई थी। पुलिस ने लव जिहाद की धारा सहित विभिन्न धाराओं में आरोपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चौकी उमराली पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी थी। पीएम के बाद डॉक्टर द्वारा मृतक की मृत्यु का कारण डाक्टर द्वारा मृतक की मृत्यु का कारण HEMORRHAGIC SHOCK DUE TO ANTEMORTAM INJURY बताया था। सोंडवा थाना पर अज्ञात आरोपियों के विरुध्द अपराध क्रमांक 291/22 धारा 302 भादवि कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया। अज्ञात आरोपियो की धरपकड के लिए थाने से टीम बनाकर रवाना किया गया। मुखबिर की सूचना मिली कि आरोपी इंदौर के ग्राम महू में निवासरत है। उक्त टीम द्वारा इंदौर महू सायबर सेल की टीम आलीराजपुर की मदद से जिशान पिता सलीम कुरैशी निवासी कुक्षी की घेराबंदी कर पकड़कर थाना लाकर सख्ती से पूछताछ की गई। उसने मृतक की पत्नी के साथ प्रेम संबंध होना बताया। उसने बताया दिनांक 8 सितंबर 22 को महिला के पति की हत्या अपने एक नाबालिग साथी निवासी कुक्षी तथा मृतक की पत्नी के साथ मिलकर हत्या करना बताया। इसके बाद लाश को नदी में फेंककर स्वयं की मोटर सायकल से कुक्षी जाना बताया। उसने बताया मृतक की पत्नी को जिला धार में अपने रिस्तेदारी के यहां छोड़ा। एसपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी आलीराजपुर के मार्ग निर्देशन में टीम गठित कर निरीक्षक शेरसिंह बघेल, उनि गोविन्द कटारा, उनि मोनिका मुजाल्दा, आरक्षक सुदीप, दिनेश आदि द्वारा कार्रवाई की गई। आरोपी जीशान पिता सलीम कुरैशी निवासी कुक्षी, मृतक की पत्नी, कुक्षी निवासी एक नाबालिग के विरुद्ध अपराध क्रमांक-291/22 धारा 302 भादवि बढाने धारा 201,120बी, 212, 34 भादवि एवं लव देहाद में धारा3(1)(क)/5 धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम एवं 35 एस.टी. ,एससी एक्ट में गिरफ्तार किया जाकर विवेचना जारी है। Post navigation आरक्षक पर हमला करने वाले लिस्टेड गुंडे का शार्ट एनकाउंटर लंपि वायरस से पीड़ित गायों के पशु पालकों को निशुल्क आयुर्वेद दवा का वितरण कर रहा बंटी भैया मित्र मंडल