सुनील खेड़े@जोबट एसडीओपी नीरज नामदेव ने प्रेस वार्ता मैं बताया कि पिछले दिनों 15 अक्टूबर को वेस्ता व उसका साथी कमलेश ढोलियावाड से अपनी मोटरसाइकिल डिस्कवर पर पानी की मोटर लेकर अपने गांव कुंडलवासा जा रहे थे की रास्ते में सियाली के पास दो अज्ञात बदमाश खेत में से निकल कर आए और दो बदमाश मोटरसाइकिल पर आए उक्त चारों बदमाशों ने वेस्ता व कमलेश के साथ कर मारपीट कर मोटरसाइकिल और पानी की मोटर लूटकर भाग गए। जिस पर फरियादी वेस्ता की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी के निर्देश पर एसडीओपी नीरज नामदेव के द्वारा एक टीम गठित की गई जिसमें उदयगढ़ थाना प्रभारी अनसिंह भाबर सहायक उप निरीक्षक जगन्नाथ चावड़ा लक्ष्मण देवड़ा प्रधान आरक्षक अमर सिंह भाबर, सीमा की टीम द्वारा कड़ी मेहनत और लगन से साइबर टीम की मदद व मुखबिरों की सुचना पर दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की व दो आरोपी अब भी फरार है। Post navigation नवागत टीआई विजय देवड़ा जोबट थाने का पदभार ग्रहण किया अज्ञात कारणों से खलिहान में लगी आग, सोयाबीन मक्का भूसा जलकर खाक