आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

23 जुलाई को अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की जन्म जयंती मनाने के लिए स्थानीय नगर परिषद कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक रखी गई। इस दौरान तैयारियों और कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। इस दिन स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। हर वर्ष की तरह प्रभातफेरी में शामिल बच्चों को नगर परिषद द्वारा टाउन हॉल के यहां पर बिस्किट भी वितरित की जाएगी।

आजाद जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, इसकी रूपरेखा भी तैयार की गई। बैठक में नगर में पसरे अतिक्रमण को लेकर भी चर्चा हुई। एसडीएम एसआर यादव और तहसीलदार जितेंद्र तोमर ने सीएमओ सुशील ठाकुर को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। ताकि आजाद जन्म जयंती के दिन किसी तरह की व्यवस्था ना बिगड़े।  बैठक में पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर, उपाध्यक्ष नारायण अरोड़ा, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य, बीईओ, बीआरसी, कृषि अधिकारी, एनआरएलएम, महिला बाल विकास, पीडब्ल्यूडी के समस्त अधिकारी मौजूद रहे।