आलीराजपुर। सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता श्री सुधीर जैन को जिला प्रशासन द्वारा सतत समाजसेवा कार्यों एवं शासकीय जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार- प्रसार में उत्कृष्ट योगदान हेतु गत दिवस गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया गया। खेल परिसर अलीराजपुर में आयोजित मुख्य समारोह में मध्य प्रदेश शासन के वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति मंत्री श्रीनागरसिंह चौहान एवं जिला कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेड़ेकर ने जैन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष एवं जोबट विधायक सेना पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान, जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक चौधरी,अपर कलेक्टर अनुपमा निनामा, एसडीएम तपिश पांडे सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद थे। Post navigation अलीराजपुर प्रेस क्लब का गठन, सर्वसम्मति से यतेंद्रसिंह सोलंकी बने अध्यक्ष, मनीष वाणी बने उपाध्यक्ष जिला परिवहन अधिकारी ने आमजन को हाई सिक्युरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने के लिए दी समझाइश