योगेन्द्र राठौड़ सोंडवा
=============
जिला स्तर पर एक शाम मतदान के नाम लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत “संगीत संध्या” कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला अलीराजपुर के द्वारा 29.4.2019 की शाम को सहयोग गार्डन अलीराजपुर में किया गया जिसमें विकासखण्ड सोंडवा की उत्कृष्ट उ.मा.वी.सोंडवा की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर ब्लाक का नाम रोशन किया। कलेक्टर शमीम उद्दीन, सीईओ जिला पंचायत  राजेश कुमार जैन , अपर कलेक्टर सुरेंद्र वर्मा सहित अतिथियों ने पुरुस्कार में प्रमाण पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया।पुरुस्कार beo  डी.एस.सोलंकी ,बीआरसी भंगुसिह तोमर, प्राचार्य गिलधारी लाल राठौड़ एवं प्रतिभागियों ने प्राप्त किया ।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *