पारा। आज ग्राम पारा में मुस्लिम समाज ने नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद (सअव) का जन्मदिन के अवसर पर विशाल जुलूस मुस्लिम समाज द्वारा निकाला गया। इस दिन को समाज जनों ने ईद मिलादुन्नबी पर्व के रूप में मनाया। जुलूस में श्री कालिका माता मंदिर धाम बखतपुरा पारा के गादीपति सतीश अजनार द्वारा मस्जिद के मौलाना साहब एवं समस्त वरिष्ठ जनों को हार फूल माला पहनाकर स्वागत कर बधाईयां दी। इस अवसर पर चेतन कहार, रिंकू गहलोद, दिलीप डामोर, जितेंद्र प्रजापत, हेमन प्रजापत समेत पूरी मंदिर की टीम उपस्थित थी। Post navigation पारा के कोठारी परिवार द्वारा टीकाकरण का आयोजन पुण्य सम्राट के पट्टधर आचार्य देवेश का नगर में भव्य मंगल प्रवेश