बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट रक्तदान मानव सेवा है यह कभी भी ओर कही भी की जा सकती है।रक्तदान करने से किसी जरूरत मंद को जिंदगी मिल जाती है।इसलिए हर युवा जिसकी उम्र 18 साल से अधिक तथा वजन 45 किलोग्राम से ऊपर हो व स्वस्थ हो रक्त दान कर सकता है। एकबार करके देखे बहुत अच्छा लगता है। मन को शांति का अनुभव भी होता है क्योंकि आपके लहू को मौका मिलता है किसी की जिन्दंगी बचाने का। ऐसा ही जज्बा ओर प्रेरणा अन्य युवाओ की दी है हमारे छोटे से ग्राम खट्टाली के युवाओं के नाम विशाल चौहान जयस, व रवि चौहान जिन्होंने उमाशंकर जो कि गुना से अशोक नगर जा रहे थे तभी अचानक उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ने से उन्हें सिर में गम्भीर चोट लगने से रक्त का थक्का जम चुका था। जिनकी हालात बहुत अधिक खराब होने के कारण उन्हें आशीर्वाद अस्पताल गुना से इंदौर महाराजा यशवंतराव अस्पताल इंदौर रेफर किया गया। जहा उन्हें एडमिट किया गया है जिनको एमरजेंसी में रक्तदान इन दोनों युवाओ द्वारा किया गया। पहले भी कई बार सिर्फ एक फोन पर अनजान शहर में भी अनजानों के बीच रक्त दान कर खट्टाली का नाम रोशन किया है। Post navigation खुले में शौच कर रहे दो ग्रामीण को ओडीएफ टीम ने पकड़ा दाहोद में 40 ग्राम पंचायतों के चुनाव में जीत पर उम्मीदवारों ने निकाला विजय जुलूस