खरडूबडी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट- रामा ब्लॉक के तहत खरडूबडी के वांजनिया फलिया में नि:शुल्क रोग निदान शिविर शासकीय आयुष औषधालय में आयोजित किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. रमेश भायल केे मार्गदर्शन में हुए इस शिविर में 81 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार डॉ. पार्वत रावत द्वारा किया गया। इस मौके पर नवलसिंह बामनिया, प्रेमलता मकवाना, सुनीता डावर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने मौजूद रहकर अपनी सेवाएं दी। शिविर में श्वास, बुखार, बाल रोग, चर्मरोग व अन्य प्रकार के रोगों की जांच कर उपचार किया व नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गई। Post navigation आयुष विभाग के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर बनाई रूपरेखा रोज सवेरे ग्रामों में ग्रामीणों को खुले में शौच नहीं करने की समझाइश दे रही है ओडीएफ टीम