अलीराजपुर लाइव के लिए कट्ठीवाड़ा से गोपाल राठौड़ की रिपोर्ट- कट्ठीवाड़ा के बडा खेडा मार्ग पर ग्राम भूरीआम्बा में बाइक सवार आम के पेड़ से टकराने से मौत हो गई। बडा खेडा निवासी रमेश पिता हटिया उम्र 25 वर्ष कल ही गुजरात से मजदूर कर लौटा था और आज कट्ठीवाड़़ा बाइक से आया था। दोपहर कट्ठीवाडा से बडा खेडा अपने घर लौटते समय भूरीआम्बा में बाइक का सन्तुलन बिगडऩे से सडक़ के किराने आम के पेड़ से टकराने से बाइक सवार रमेश बुरी तरह घायल हो गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना कट्ठीवाडा पुलिस को मिली ओर मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम करवा दिया। Post navigation सांसद भूरिया 17 मई से करेंगे भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का ‘पोल-खोल अभियान’ शॉट सर्किट से लगी आग दो मकान जलकर हुए राख