हरीश राठौड़, पेटलावद पेटलावद क्षेत्र में जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के निर्देश में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश मंडलोई, आबकारी उपनिरिक्षक जयश्री वर्मा, केएस मांगोदिया, आरक्षक ईश्वरलाल धिगण, कुंवरसिंह, मनोहरसिंह बुंदेला व पेटलावद स्टाफ ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ एक अभियान चलाया गया। जिले मे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब परिवहन, बिक्री करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे सघन तलाशी अभियान में आरोपी दिलीप पिता मोहनसिंह डामर निवासी रेला मोहनपुरा थाना पेटलावद को बाइक पर मदिरा का अवैध परिवहन करते हुए पीछा किया गया। मौके पर से कुल 6 पेटी अवैध प्लेन देशी मदिरा 54 बल्क जब्त कर मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),36/34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। सम्पूर्ण जिले में सघन दबिश एवं वाहन चैकिंग कार्रवाई की जारी हैं। गौरतलब है कि पेटलावद क्षेत्र में रायपुरिया, सारंगी व आसपास क्षेत्रों की दुकानों से शराब का अवैध परिवहन कर व्यवसायी ग्रामीणों को मुंहमांगी कीमत पर परोस रहे हैं और यही वजह है कि ग्रामों में शराब के नशे में लड़ाई, झगड़ा, चोरी, राहजनी की घटनाएं बढ़ रही है। Post navigation आत्मा रूपी आभूषण पर तपस्या की पॉलिश लगाने से आत्म की चमक बढ़ती है : साध्वी कीर्तितलाजी खेतों में लहलहा रही फसलों को रौंदकर किया माही नहर का कार्य, किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप की भरमाई की मांग