झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से पन्नालाल पाटीदार की रिपोर्ट
उप आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा पति मूनसिंह भूरिया कर्मकार के पंजीयन कर रही थी कि अचानक सौतेले भाई आपस में लड़ाई करते दिखाई दिए तो वह उन्हें रोकने के लिए चली गई। लेकिन इतने में उसके सौतेले भाई खुमान पिता थावरा डामोर कुल्हाड़ी मार दी जिससे उसे गंभीर चोटे आई है। इसके बाद घायल पुष्पा को परिजन इलाज के लिए ले गए। रायपुरिया पुलिस ने धारा 294,323,506/34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले की जांच प्रधान आरक्षक 327 जितेन्द्रसिंह को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *