झाबुआ। विगत दिनों अगराल के विजय पांचाल क़ी संदिग्ध मौत के मामले मे पुलिस क़ी जाँच मे कोई भी सुराग नहीं मिलने पर पांचाल समाज मेँ आक्रोश देखा गया। पांचाल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं परिजनों ने आज झाबुआ मेँ एसपी अरविंद तिवारी से मिलकर जाँच को तेज करने क़ी गुहार लगाई। समाजजनों एवं परिजनों का मानना हैं कि जिस प्रकार से विजय की डेडबॉडी में चोट के निशान देखे गए हैं उससे उसकी ह्त्या का होना साफ दिखाई दे रहा है। वही परिजनों को आशंका हैं कि वह जिस कत्था फैक्ट्री मे काम करता हैं वहा पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होना और दिन के समय उसका शव मिलना काफ़ी ऐसे बिदू हैं जिस पर अभी जाँच नहीं हुई हैं। इस ओर पुलिस गहनता से जाँच करना चाहिए। इस संबंध मे एसपी एवं एएसपी ने उन्हें त्वरित करवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पांचाल समाज के अध्यक्ष जगदीश पांचाल सहित परिजन व काफ़ी संख्या मे समाज जन मौजूद थे। Post navigation डोडाचुरा से भरा चार पहिया वाहन खाया पलटी, चालक की मौके पर मौत 2 झोलाछाप डॉक्टरो के खिलाफ एफआईआर दर्ज, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई