बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी रामा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरडू बड़ी की स्कूल परिसर में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। साथ ही बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि भी मनाई गई। इसी के साथ ग्राम पंचायत खरडू बड़ी में ग्राम तिरंगा यात्रा के संबंध में बैठक कर 13 से 15 अगस्त को देशभर में तिरंगा झंडा फहराने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी के साथ अमृत महोत्सव में कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज करीब 20 से 22 लोगो को लगाया गया। जिसमे ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच रमेश भुरजी डामोर ने बूस्टर डोज लगवाया। समस्त ग्रामवासियो को जन अभियान परिषद के मेंटर्स अर्पित भूरिया द्वारा कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में सरपंच रमेश भुरजी डामोर, रामा जनपद उपाध्यक्ष पति रमेश डामोर, स्वास्थ्य विभाग की टीम से सुनीता मेड़ा, किशोरी बाला, धन्नी वसुनिया, धानु भूरिया, रचना डामोर एवं समस्त ग्रामीणजन थे। Post navigation आजादी के अमृत महोत्सव पखवाडे़ के तहत निबंध प्रतियोगिता हुई विश्व आदिवासी दिवस के क्षेत्रीय साप्ताहिक कार्यक्रम में आएंगे गजानंद ब्राह्मणे और कन्नौज