जितेन्द्र वाणी, नानपुर ग्राम कोटबु में पहुँचकर परिजनों को बंधाया ढांढस। गत दिवस आकाशीय बिजली गिरने से ग्राम कोटबु में दो बहनों की मौत हो गई थी। मृतक बहनों को श्रद्धांजलि देने जिले के प्रभारी मंत्री माननीय राज्यवर्धन सिंह दत्तिगाव,सांसद माननीय गुमानसिंह डामोर,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वकिलसिंह ठकराला आदि नेता ग्राम कोटबु पहुँचे ओर मृतक बहनों को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार जनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान आलीराजपुर के पूर्व विधायक माननीय नागरसिंह चौहान ने अपनी ओर से परिजनों को 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप जी पटेल,जिला पंचायत सदस्य इंदरसिंह चौहान,नगर पालिका अध्यक्ष रितेश डावर,ग्राम के पटेल बबलू भाई,भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष रिंकेश तंवर आदि मौजूद थे। Post navigation ग्रामीणों में बड़ी टीकाकरण लगवाने के प्रति जागरूकता, वन कन्या आश्रम नोगावा पर हुआ 504 लोगो का टीकाकरण अभाविप ने समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभारी मंत्री दत्तीगांव को सौंपा ज्ञापन