आरीफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

 
आजाद नगर थाना क्षेत्र में देर रात को आकाशीय बिजली गिरने ने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वही परिवार के 2 अन्य व्यक्ति घायल हुए है। घायलों में एक 9 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मायावाट के ये तीनों लोग रात में करीब 3 बजे महुआ बीनने के लिए पास ही जंगल मे गए थे। तभी अचानक मौसम में बदलाव आया व तेज आंधी के साथ बिजली गिरी, जिससे बचने के लिए ये तीनों एक पेड़ के पीछे छिप गए। लेकिन उसी पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से ये तीनो उसकी चपेट में आ गए, जिससे एक की मौत हो गई है। वही दो घायल हुए है। घायलों का इलाज अलीराजपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। वही दूसरी एक अन्य वारदात में घटना में आजाद नगर थाना क्षेत्र के ही ग्राम बडी मिरियावाट में आकाशीय बिजली गिरने से फतेसिह जमरा के यहां पर एक बैल व मुर्गी की मौत हो गई। वही घर में रखे कुछ कपड़े भी जल गए।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *